रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, निगरानी बढ़ाई

रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों और अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने संवेदनशील और भूस्खलन संभावित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना देने को कहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ सहित सभी एजेंसियों के साथ समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया है।
