गोट वैली योजना से आत्मनिर्भर बनीं पूजा कंडारी


टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के देवन गांव निवासी पूजा कंडारी ने सरकारी योजना का लाभ लेकर पशुपालन के क्षेत्र में सफलता की मिसाल पेश की है। पहले सामान्य गृहिणी रहीं पूजा की आय का कोई स्थायी साधन नहीं था, लेकिन वर्ष 2023 में गोट वैली योजना के तहत उन्हें 1 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण और 39 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। योजना के अंतर्गत 5 बकरियां और 1 बकरा मिलने के बाद उन्होंने 15 बकरियों से पशुपालन शुरू किया।
पशुपालन विभाग से मिले प्रशिक्षण, नियमित टीकाकरण और तकनीकी सहयोग से उनका पशुधन बढ़कर 30-40 तक पहुंच गया। वर्तमान में पूजा सालाना 1 से 1.5 लाख रुपये की आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनमोल नौटियाल ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बन सकता है। पूजा आज क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!