रुद्रप्रयाग में टीबी शिविरों में 123 लोगों की स्क्रीनिंग

रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान के तहत शनिवार को तीन स्थानों पर आयोजित टीबी कैंपों में 123 लोगों की स्क्रीनिंग और चेस्ट एक्स-रे किए गए। जिला क्षय अधिकारी डॉ. कुणाल चौधरी ने बताया कि सुमेरपुर, थापला और नाला में शिविर लगाए गए। 24 मार्च से अब तक 124 गांवों में 3842 लोगों की टीबी जांच हो चुकी है। जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में 10 क्षय रोगियों को पोषाहार किट वितरित की गई। अधिकारियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग के लिए संस्थाओं का आभार जताया।
