अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर पौड़ी में जागरूकता शिविर आयोजित

पौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार पौड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों को उनके अधिकार, सरकारी योजनाएं, ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और श्रम विवाद समाधान संबंधी कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रमिकों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की अपील की।
