पौड़ी में सफाई कर्मचारियों के अधिकार और कल्याण पर जोर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य कर्मचारी सफाई आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर पालिका सभागार पौड़ी में सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के भुगतान और देयक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किए जाएं।
उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया है, जिसका प्रीमियम राज्य सरकार वहन कर रही है। स्वास्थ्य विभाग को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीवर और सैप्टिक टैंक सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए मानक सेफ्टी किट उपलब्ध कराने, नमस्ते योजना में पंजीकरण सुनिश्चित करने और नियमितीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरी स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
