पाठशाला में छात्राओं को दी महिला सुरक्षा की जानकारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सुरक्षा और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार और एएनटीएफ टीम ने ट्रू फ्रेंड्स चौरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में जागरूकता पाठशाला आयोजित की।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक सुमन लता और महिला कांस्टेबल विद्या मेहता ने छात्राओं को मानव तस्करी, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, यातायात नियम और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!