पौड़ी में पेयजल-सीवर शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रीष्मकाल में पेयजल और सीवर संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जल संस्थान ने जनपद में शाखा स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गर्मी के दौरान कहीं भी पेयजल संकट न हो और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने बताया कि पौड़ी शाखा का कंट्रोल रूम नंबर 01368-222015 निर्धारित किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक अभियंता सुशील कुमार बनाए गए हैं। वहीं कोटद्वार शाखा में भी कंट्रोल रूम स्थापित कर शिकायत निस्तारण व्यवस्था मजबूत की गई है। विभाग ने आमजन से पेयजल या सीवर समस्या होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!