झूठी सूचना पर आरोपी का किया चालान

पौड़ी। रिखणीखाल क्षेत्र में झूठी और भ्रामक सूचना देने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ चालानी कार्यवाही की। 28 अप्रैल को कंट्रोल रूम में बैंक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में सूचना असत्य पाई गई और मामला व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में बैंक कर्मचारी रह चुका है और विवाद के चलते भ्रामक सूचना दी। अनावश्यक भ्रम फैलाने पर उसके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
