चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव पर संपन्न हुई विशेष पूजा-अर्चना

बरेली। भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव के अवसर पर फतेहगंज टोल प्लाजा स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सुबह भगवान का विधिवत श्रृंगार कर हवन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
वृंदावन से आए स्वामी शिवानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोग बिहारी जी के दर्शन के साथ चित्रगुप्त पीठ भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने सभी से घरों में नियमित पूजा-अर्चना करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
