गेवंला-बरसाली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

उत्तरकाशी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत गेवंला-बरसाली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव सचिन कुमार ने मानव तस्करी (रोकथाम, देखभाल व पुनर्वास) अधिनियम 2021, उपभोक्ता संरक्षण और असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर में दिव्यांगजन योजनाएं, यूडीआईडी कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही विधिक सहायता क्लीनिक, पैनल वकीलों और पराविधिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता, कर्मचारी, पराविधिक कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
