चारश आंतरिक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण का शुभारंभ


कीर्तिनगर। क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में चारश आंतरिक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने इस योजना की शुरुआत की। करीब 318.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाला 9.70 किलोमीटर लंबा यह मार्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा।
सड़क निर्माण पूरा होने पर स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी राम दयाल चौहान के माध्यम से विधायक को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!