फ्रंट लाइन सेल्स प्रशिक्षण से महिलाओं की बढ़ी व्यावसायिक क्षमता

उत्तरकाशी। ग्रामोत्थान परियोजना उत्तराखंड के तहत 21 से 25 अप्रैल तक पंतनगर में “फ्रंट लाइन सेल्स” प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बाजारोन्मुख कौशल से सशक्त बनाना था। उत्तरकाशी के डुंडा और भटवाड़ी ब्लॉक की प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विपणन, तकनीकी जानकारी और क्षमता विकास में सुधार हुआ। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो रही है।
