गंगोत्री मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने सेक्टर व नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। मार्ग पर शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति और संवेदनशील स्थानों पर सड़क सुधार कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग और समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!