नव आरक्षियों को अग्नि सुरक्षा और बचाव के दिए गए प्रशिक्षण


पौड़ी। पुलिस लाइन पौड़ी में नव आरक्षियों के बुनियादी प्रशिक्षण के तहत अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने जवानों को आग लगने के कारणों, उसकी विभिन्न श्रेणियों और प्रारंभिक नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, राहत एवं बचाव कार्य और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में बताया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आरक्षियों को कानून व्यवस्था के साथ-साथ आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा के प्रति दक्ष बनाना है, ताकि वे आपात स्थितियों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!