पुलिस कर्मियों को दिया डिजिटल स्व-गणना प्रशिक्षण
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी गढ़वाल। 16वीं जनगणना को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 110 पुलिस कर्मियों को ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना प्रणाली की जानकारी दी गई।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला ने लॉगिन, रजिस्ट्रेशन, यूनिक आईडी, ओटीपी सत्यापन और डेटा सुरक्षा जैसे पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला ने स्वयं प्रक्रिया का प्रदर्शन कर इसे सरल बनाया। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल प्रणाली से डेटा की शुद्धता, पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित होगी तथा नागरिकों को स्वयं जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!