नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

देहरादून। संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन न करने के विरोध में डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं और महिलाओं ने डीएवी कॉलेज चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और उन्होंने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है और उनकी नीयत पर सवाल उठते हैं। इस दौरान एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी ने नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने का विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है और जनता इसका जवाब देगी लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी आंदोलन जारी रहेगा कहा गया
