25 अप्रैल को लगेगा दिव्यांगजनों के लिए चिकित्सा शिविर

पौड़ी। यमकेश्वर क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए 25 अप्रैल को सीएचसी यमकेश्वर में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, जिससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि शिविर में अस्थि रोग, नेत्र, ईएनटी और फिजिशियन विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!