शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी। कोटद्वार में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया। 20 मार्च 2026 को पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि आमपडाव निवासी राहुल कुमार ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने साक्ष्य एकत्र कर गहन जांच की। प्राप्त सबूतों के आधार पर आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
