हिममोत्थान सोसाइटी की बैठक में डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हिममोत्थान सोसाइटी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जौनपुर, चंबा और थौलधार विकासखंडों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पशुधन, सूक्ष्म वित्त और अन्य आजीविका कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही शिक्षा, पर्यटन, जल संरक्षण और अन्य गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में 39 मॉडल लाइब्रेरी के निर्माण की जानकारी दी गई, जिस पर डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। किसानों को उन्नत बीज, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनकी आय का डाटा तैयार करने पर भी जोर दिया गया। सोसाइटी द्वारा होम-स्टे, उन्नत कृषि और जल संरक्षण के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
