अक्सा अंसारी को विधायक ने किया सम्मानित


हरिद्वार/लक्सर। बहादरपुर खादर की होनहार छात्रा अक्सा अंसारी ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह इसरार अंसारी की पुत्री हैं और अपनी मेहनत व लगन से यह उपलब्धि हासिल की। लक्सर विधायक मो. शहजाद ने अक्सा के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को प्रेरित कर रही हैं। अक्सा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!