युवाओं को साइबर ठगी से किया जागरूक

चमोली। साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत कर्णप्रयाग पुलिस ने यूथ फिजिकल एकेडमी और पोखरी पुलिस ने आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस ने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और तकनीकी प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। फर्जी नौकरी, लोन-लॉटरी, कस्टमर केयर, यूपीआई फ्रॉड, संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की गई। अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी, पिन, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
