210 प्रतिभागियों ने महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज़
 
 
हरिद्वार। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन, महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को जागृति विमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी (AIWC हरिद्वार शाखा) द्वारा पैन इंडिया साइलेंट वॉकथॉन का सफल आयोजन किया गया। ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस (AIWC), नई दिल्ली के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित इस विशेष वॉकथॉन में केयर कॉलेज, डिवाइन कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों, संस्था के सदस्यों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों सहित कुल 210 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुणा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों और महिलाओं को सबसे पहले स्वयं को मानसिक, वैचारिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना होगा। हमें घर से बाहर निकलते समय यह संकल्प लेना चाहिए कि न तो हम किसी को प्रताड़ित करेंगे और न ही स्वयं किसी के अत्याचार को सहन करेंगे। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को पुलिस हेल्पलाइन एवं वूमेन सेफ्टी ऐप की जानकारी रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सीरियल और मोबाइल फोन पर अनावश्यक समय व्यर्थ करने के बजाय अपनी सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पहले हम स्वयं सुधरेंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
 
कार्यक्रम में संस्था की पैट्रन श्रीमती मंजुला भगत ने ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस की समृद्ध विरासत और उसकी गौरवशाली परंपरा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संस्था की भूमिका को रेखांकित किया।
 
इस अवसर पर डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. रजनी सिंघल, डेंटिस्ट डॉ. कल्पना चौधरी, नित्या चौधरी, डॉ. पल्लवी राणा, डॉ. कामना जोशी, मनोज कुमार, संध्या, ज्योति, यशवी, श्रेया, निधि हंडा, निधि शर्मा, शिखा ध्यानी, अन्नपूर्णा बंदूनी, ज्योत्सना मेहरोत्रा, सरिता कलानी, नीलम नसवा, टीना घई, हिमानी, मिलन सैनी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!