छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक


रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपात स्थिति में 112 नंबर तथा 112 इंडिया ऐप की पैनिक और एसओएस सुविधा के उपयोग की जानकारी दी। साइबर अपराधों से बचाव के लिए फर्जी लिंक, ऑनलाइन गेमिंग ठगी, डिजिटल अरेस्ट और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से सावधान रहने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!