गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठाई मांग

श्रीनगर गढ़वाल। कल्याणेश्वर धर्मशाला में भारतीय गो क्रांति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गोवंश पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ कठोर कानून बनाने और गौचर भूमि गौ सेवकों को उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। महासचिव राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि पूज्य गोपाल मणि महाराज ने गौ माता एवं गोवंश संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को गोवंश संरक्षण के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए, ताकि गौ माता को सड़कों पर कूड़ा-प्लास्टिक खाने की स्थिति से बचाया जा सके। बैठक में मंजू मैठानी, रामेश्वरी नैथानी, बसंती पंवार, सुंदरी देवी, उमा भंडारी सहित अन्य मौजूद रहे।
