युवा व्यासों की कथा से भावविभोर हो रहे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। जोशियाड़ा स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत एवं रामचरितमानस कथा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वृंदावन से आचार्य की शिक्षा प्राप्त कर लौटे 22 वर्षीय देवाशीष भट्ट श्रीमद्भागवत और 21 वर्षीय शुभाशीष भट्ट रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं। दोनों भाई अपने गृह जनपद उत्तरकाशी में पहली बार व्यास पीठ से कथा वाचन कर रहे हैं।
धनारी क्षेत्र के बामण गांव निवासी ज्ञान विकास भट्ट एवं संगीता देवी के पुत्र दोनों युवा व्यासों की भावपूर्ण शैली श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। पुणे निवासी अनिल जैन एवं परिवार की ओर से आयोजित कथा में मुख्य यजमान दिवाकर प्रसाद भट्ट, राजेंद्र गंगाड़ी और अतर सिंह राणा हैं। आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!