ब्रह्मखाल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल के मजगांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीनों लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद निजी वाहन से सभी घायलों को उपचार के लिए ब्रह्मखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
