आस्था, अनुशासन, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनूठा संगम है छठ महापर्व: मुख्यमंत्री

देहरादून/खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार देर शाम पूर्वांचल सेवा समिति खटीमा द्वारा आयोजित छठ महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य नारायण की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर 14 संजय रेलवे पार्क के पास छठ घाट सौंदरीयकरण कार्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए छठी मईया और भगवान सूर्य नारायण से सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल सेवा समिति और सभी स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था,अनुशासन,तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनूठा संगम है। उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा यह संदेश देती है कि सम्मान केवल शिखर पर खड़े व्यक्ति का नहीं,बल्कि कठिन संघर्षों से गुजरने वाले हर व्यक्ति का होना चाहिए। यह महान पर्व उत्तराखंड और पूर्वांचल की संस्कृतियों को आपस में जोड़ते हुए विविधता में एकता की सुंदर मिसाल पेश करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट कार्यों के लिए पदाधिकारियों एवं चिकित्सक को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, समिति के अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह, महेंद्र प्रताप, प्रकाश चंद तिवारी, रणजीत सिंह नामधारी, अंकित पांडेय, कमला सिंह, एसके पटेल, अजय प्रताप सिंह, नरेश यादव, अशोक सिंह, रंजना सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने अर्पित किया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!