वरिष्ठ नागरिकों का जाना हालचाल, सुरक्षा का दिलाया भरोसा


उत्तरकाशी। कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर उपलब्ध कराए। इस दौरान बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी जागरूक किया गया। उन्हें ओटीपी, पिन, सीवीवी, बैंकिंग अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा संदिग्ध कॉल और संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!