पुलिस ने गोवंशों के गले में पहनाई रेडियम टेप


उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस ने गोवंशों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील पहल की है। प्रभारी निरीक्षक धरासू दर्शन प्रसाद काला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिन्यालीसौड़, पीपलमंडी और ऑलवेदर रोड क्षेत्र में सड़क पर विचरण करने वाले गोवंशों के गले में रेडियम टेप पहनाई। इससे रात और अंधेरे में वाहन चालकों को गोवंश दूर से दिखाई देंगे और दुर्घटनाओं से बचाव में मदद मिलेगी। पुलिस ने पशु स्वामियों को गोवंश खुले में न छोड़ने और उनकी उचित देखभाल करने के लिए भी जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!