खेल महाकुंभ में योगासन स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित


हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन योगासन स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। अंडर-19 एवं अंडर-25 बालिका वर्ग की रिदमिक पेयर, आर्टिस्टिक पेयर और आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर-19 रिदमिक पेयर में प्राचीका मिश्रा-अद्विशी प्रथम, मानसी-रिद्धिमा द्वितीय और प्रीति-अंशिका कुमार तृतीय रहीं। आर्टिस्टिक पेयर में तनिष्का अग्रवाल-प्रतिभा यादव प्रथम, दिव्यांशी-महक रावत द्वितीय और अन्नू पाल-गुनगुन तृतीय रहीं। आर्टिस्टिक सिंगल में रेहाना प्रथम, सौम्या शर्मा द्वितीय और तनिष्का तृतीय रहीं। अंडर-25 आर्टिस्टिक पेयर में देहरादून की साक्षी सती-अमीषा चौहान प्रथम रहीं। आर्टिस्टिक सिंगल में देवी प्रथम, पिंकी द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने विजेताओं को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!