अपना हर पल उत्तराखंड को विकसित बनाने में लगा रहे मुख्यमंत्री


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी जी ने सादगी, सेवा और समर्पण को राजनीति में नई पहचान दी है। संगठन के सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक का उनका सफर मेहनत और निष्ठा का उदाहरण है। सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने के बाद भी उनकी सहजता और कार्यकर्ताओं से आत्मीयता कायम है। सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कुशल प्रशासक के रूप में त्वरित निर्णय लेते हुए प्रदेश के विकास को गति दे रहे हैं। रोजगार, किसान हित, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर उनका विशेष जोर है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से मुख्यमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकसित भारत का मजबूत सारथी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!