सुमन नगर में जलभराव की निकासी युद्धस्तर पर जारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अतिवृष्टि से प्रभावित सुमन नगर क्षेत्र में जल निकासी का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग, तहसील प्रशासन, जल संस्थान और सिंचाई विभाग समन्वय से राहत कार्य में जुटे हैं। 1 सितंबर से अब तक करीब 81 लाख लीटर पानी की निकासी की जा चुकी है। बंधा संख्या 1 से 5 की अधिकांश गलियों से पानी निकाल दिया गया है, जबकि बंधा संख्या 3 की शेष गलियों में कार्य जारी है। जेसीबी से नालों की सफाई और कच्चे नाले की खुदाई कर जल निकासी की जा रही है। विकासखंड बहादराबाद ने कीटनाशक का छिड़काव भी कराया है। अधिकारियों के अनुसार अगले दो दिनों में जल निकासी पूरी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!