विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय चेंज मेकर पुरस्कार

विकासनगर। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के अवसर पर यूरोप के बोलोनिया शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट में डॉ. पूजा गौड़ को चेंज मेकर पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महिलाओं और किसानों को विपणन, सहकारिता एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने तथा आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने में योगदान के लिए दिया गया। समिट में 40 से अधिक देशों ने प्रतिभाग किया, जबकि भारत से डॉ. गौड़ का चयन हुआ।
डॉ. गौड़ ने इसे उत्तराखंड और देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सम्मान महिलाओं और किसानों को समर्पित किया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से गांव लौटकर जैविक खेती तथा मृदा संरक्षण से जुड़ने का आह्वान किया। इससे पहले उन्हें आईसीएआर, पंतनगर विश्वविद्यालय और उत्तराखंड सहकारिता विभाग सहित कई संस्थानों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुके हैं। इनमें नवोन्मेषी किसान सम्मान-2026, प्रगतिशील कृषक सम्मान-2026 और सहकारिता शक्ति सम्मान-2025 प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!