नशामुक्ति अभियान के लिए शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं


देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक हुई। डीएम ने शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति विषय पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 18 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को ई-शपथ दिलाने तथा एसओपी के अनुसार प्रत्येक संस्थान में एंटी ड्रग्स कैंपस कमेटी गठित करने को कहा। कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की वैज्ञानिक जानकारी देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने नशे से बचाव, परामर्श एवं सहायता संबंधी संसाधनों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने और मानस हेल्पलाइन-1933 का प्रचार करने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!