थलीसैंण में हुआ 12.90 करोड़ की पेयजल योजना का लोकार्पण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को थलीसैंण में 12.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भीड़ादृहँस्युड़ी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने योजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा।
भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने पोखरी, गंगाऊ, गढ़सारी, बगवाड़ी और ब्यासी की ग्राम सभाओं में महिला मंगल दलों की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री वितरित की गई। मंत्री ने कहा कि महिला मंगल दल लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज रावत सहित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
