करवा चौथ पर वैश्य समाज की महिलाओं ने किया डांडिया


हरिद्वार। करवा चौथ के उपलक्ष्य में रानीपुर मोड़ स्थित होटल में वैश्य समाज की महिलाओं ने डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य और पारंपरिक गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर नरेश रानी गर्ग ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे त्योहार परिवारों को जोड़ने के साथ आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और प्राचीन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में गोरी गर्ग, अर्चना गुप्ता, विनीशा गर्ग, निधि बंसल, प्रीति अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पूनम गोयल, सौम्या गर्ग, अंजलि अग्रवाल, जूली अग्रवाल, रेखा मित्तल, साक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी, सुरभि और अलका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!