विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री, हुआ भव्य स्वागत


गैरसैंण-चमोली। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को भराड़ीसैंण पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा के साथ जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने आत्मीयता से संवाद कर स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण जाते समय मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने राज्य की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!