विकासनगर, दुर्गा मंदिर मिनी नलकूप में लगे विद्युत कंट्रोल पैनल को अज्ञात चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर केवल तार काटकर चोरी कर ले गए। जिस संबंध में कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान आलेद्र सिंह ने कोतवाली विकास नगर में तहरीर दी हैं ।  इस दौरान उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने विकासनगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा विहार में जल संस्थान के नलकूप से कॉपर के तार चोरी कर लिया और पैनल फ्यूज भी तोड़ दिया। इससे करीब 500 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जल आपूर्ति न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। नलकूप से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों के फोन आने पर जल संस्थान के कर्मी नलकूप को देखने पहुंचे। वहां जाने पर सभी नलकूप से संबंधित सामान बिखरा पड़ा था। पैनल और फ्यूज टूटे थे। मोटर की करीब 500 मी कॉपर की तार गायब थी। चोरों ने करीब 3 लाख के तार चोरी कर लिए है।ं सहायक अभियंता जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि चोर नलकूप के छत पर बने हाल से अंदर घुसे वहां कॉपर की तार को काट कर ले गए। और अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूर्व में भी एक बार चोरी हुई थी जिसकी शिकायत हमारे द्वारा थाना विकास नगर में दी गई थी। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज भी हमारे द्वारा इस संबंध में थाना विकास नगर को लिखित तहरीर दे दी गई है। और बताया जो सामान चोरी हुई है उन्हें जल्द मंगवा कर जल आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!