विकासनगर, भाजपा कार्यकाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के लिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी ने विकास नगर में सरकार का पुतला दहन किया।

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि आज पूरी तरह प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। जगह-जगह चोरी लूट डकैती महिला उत्पीड़न जैसी घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। देश की महामहिम राष्ट्रपति राजधानी में थी, पुरे शहर में मुस्तैद कानून व्यवस्था होने के बावजूद इतनी बड़ी डकैती राजपुर रोड पर हो जाती है। इससे प्रतीत होता है कि कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। पीसीसी के मेंबर संजय जैन ने कहा अगर इसी तरह चलता रहा आम जनता के मन में कानून व्यवस्था के लिए विश्वास उठ जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कितेश जयसवाल, हरबर्टपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष पुंडीर, शहर कांग्रेस कमेटी डाकपत्थर के अध्यक्ष सुरेंद्र शमार्, मायाराम नौटियाल सदाकत अली, साजिद शमी, प्रकाश, राजीव शर्मा, संदीप भटनागर, सम्मोहन भाई डीके बनर्जी, नईम, दिनेश, गुप्ता, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!