टेंट हाउस में लगी आग पर फायर यूनिट ने पाया काबू


श्रीनगर गढ़वाल। चौकी गूलर के पास स्थित एक टेंट हाउस में लगी आग पर नरेंद्रनगर और ऋषिकेश की फायर यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई कर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा अग्निकांड टल गया।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को टेंट हाउस में आग लगने की सूचना मिलते ही नरेंद्रनगर फायर यूनिट मौके पर पहुंची। दुकान ग्राम लुड़सी विलोगी, पट्टी दोगी निवासी अमित पुत्र दौलत राम की थी। आग की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश फायर यूनिट को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने पंपिंग की सहायता से आग पूरी तरह बुझा दी। टिहरी पुलिस ने लोगों से आग लगने की घटना की सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!