कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

श्रीनगर गढ़वाल। कल्याणेसर धर्मशाला महादेव मंदिर में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
कथा के पहले दिन व्यास हरीश चंद्र भट्ट ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से ज्ञान और वैराग्य जागृत होते हैं। जिस घर में भागवत कथा होती है, वहां भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का वास होता है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल, आचार्य चंडी प्रसाद बंगवाल, प्रकाश बलूनी, अंशुमन पांडे, अजय बर्थवाल, पवन रणकोटी, राजेंद्र रणकोटी, जयदयाल संस्कृति स्कूल के बच्चे और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!