देर रात गलियों में घूमने वालों पर पुलिस की नजर, विशेष गश्त शुरू


गोपेश्वर। नगर की गलियों में देर रात युवाओं के जमावड़े, नशे से जुड़ी गतिविधियों और महिलाओं व युवतियों को असहजता होने की शिकायतों के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।
थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर समूह बनाकर खड़े युवाओं से पूछताछ की। देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे युवाओं को समझाइश देकर घर भेजा गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह जमावड़ा लगाने और ऐसी गतिविधियों से बचने की हिदायत दी, जिनसे आमजन को परेशानी हो। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है। चमोली पुलिस ने बताया कि नियमित गश्त और निगरानी आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!