सुरक्षित रक्त आधान और गुणवत्तापूर्ण जांच को लेकर दी जानकारी


श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं” पर वक्ताओं ने विचार रखे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.एन. पांडेय ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि पर्याप्त और सुरक्षित रक्त की उपलब्धता के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। ब्लड सेंटर प्रभारी प्रो. डॉ. दीपा हटवाल ने सही मरीज की पहचान, रक्त नमूने की जांच, गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षित रक्त आधान की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों, लैब टेक्नीशियनों और चिकित्सकों को रक्त आधान के दौरान सावधानियों एवं गुणवत्ता मानकों के पालन के बारे में बताया। कार्यक्रम में चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, एमबीबीएस छात्र और इंटर्न मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!