सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के कार्य में तेजी लाएं: जिलाधिकारी


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सड़कों के सुधारीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित सड़कों को निर्धारित समयसीमा में गड्ढा मुक्त किया जाए। जिलाधिकारी ने 15 सितंबर 2026 तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने तथा 15 अक्टूबर तक सभी चिन्हित सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करने और सड़कों का नियमित स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित और बेहतर सड़कें स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!