बीस सूत्री कार्यक्रमों की प्रगति में तेजी लाएं अधिकारी: जिलाधिकारी


रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, हर घर नल, बाल प्रतिरक्षण, रूटीन टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली। कुछ योजनाओं की प्रगति कम और सी व डी श्रेणी में पाए जाने पर जिलाधिकारी ने विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने तथा सी-डी श्रेणी की योजनाओं को ए श्रेणी में लाने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ और स्वास्थ्य योजनाओं का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!