ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए करें नियमित निरीक्षण


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड, एमआरएफ सेंटर और कूड़ा उठान केंद्रों की निगरानी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। खुले में कूड़ा फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना व कार्रवाई के निर्देश दिए गए। केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर कूड़ा निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित उत्पादों की सूची तैयार करने को कहा। ‘कैरी मी बैक’ पहल के तहत घोड़ा-खच्चर संचालकों से कूड़ा नीचे लाने में सहयोग की अपील की गई। सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सोनप्रयाग में एमआरएफ सेंटर के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!