समीक्षा कर दिए लंबित कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला, राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्राथमिक शिक्षा विभाग के 79 नए कार्यों में कई के शुरू न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रत्येक कार्य की प्रारंभ एवं पूर्ण होने की तिथि प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सभी लंबित कार्य अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक शुरू करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की जगधार और गंगी में चल रही योजनाओं की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
