गोष्ठी में सर्पदंश के प्रति किया जागरूक


पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर जनजागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. संचित ने सर्पदंश के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देते हुए कहा कि सांप के काटने पर घबराने के बजाय तत्काल चिकित्सालय पहुंचना चाहिए। उन्होंने झाड़-फूंक से बचने और घाव को काटने, चूसने अथवा बर्फ लगाने से परहेज करने की सलाह दी। घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और लकड़ी-पत्थर के ढेर न लगाने की अपील की गई। सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि सभी ब्लॉकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!