डीएम ने आवश्यकताओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी की विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, संसाधनों और आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। प्राचार्य एमएस रावत ने अग्नि सुरक्षा, इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रार्थना सभा स्थल पर मंच, सोलर पैनल, प्रकाश व्यवस्था, उपकरण और भवन में लीकेज की समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल को पत्र भेजकर इंटरनेट समस्या के समाधान तथा भवन का निरीक्षण कर लीकेज दूर करने के निर्देश दिए। वर्तमान में विद्यालय कक्षा एक से पांच तक संचालित है, जिसमें 114 बच्चे अध्ययनरत हैं। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
