बैठक में उद्योग मित्रों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

चमोली। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। बैठक में औद्योगिक आस्थान कालेश्वर की सुरक्षा दीवार, विद्युत आपूर्ति, सड़क, निकासी नालियों, सफाई, ईटीपी, पेयजल और पथ प्रकाश से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग विभाग को औद्योगिक इकाइयों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। बैठक में लंबे समय से निष्प्रयोज्य पड़े 15 भूखंडों और बंद 18 औद्योगिक इकाइयों के भूखंड निरस्त करने की संस्तुति की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।
